Categories: देश

शख्स ने किया 8 बार वोट डालने का दावा, विपक्ष ने उठाए सवाल, FIR दर्ज

एटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो शेयर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तर प्रदेश के एटा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. इसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. अब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे जांच की जा रही है.

वीडियो में एक युवक EVM के पास खड़ा है. वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. हालांकि, ‘आजतक’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो… भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है.

समाजवादी पार्टी X अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या-343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक द्वारा 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया. ये घटना निश्चित रूप से बूथ कैप्चरिंग को दर्शाती है. संज्ञान ले चुनाव आयोग. आरोपियों पर उचित कार्रवाई हो.

फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या 343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक द्वारा 8 बार भाजपा के पक्ष में डाला गया वोट, ये घटना निश्चित रूप से बूथ कैप्चरिंग को दर्शाती है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपियों पर उचित कार्रवाई हो

वहीं, कांग्रेस ने X पर लिखा है कि चुनाव आयोग जी देख रहे हैं. एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है. अब तो जागिए.

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने X पर लिखा, अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है. कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें. वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा.

अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी…

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा (Alka Lamba) ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को शायरी और मुशायरे से फुर्सत मिल गयी हो, तो Nation Wants to Know! ये लड़का 8-8 बार BJP को मतदान किस Technology के आधार पर कर रहा है? यहां तो पूरा चुनाव आयोग ही Hacked है.

मुख्य चुनाव आयुक्त को शायरी और मुशायरे से फुर्सत मिल गयी हो तो Nation Wants to Know! ये लड़का 8-8 बार BJP को मतदान किस Technology के आधार पर कर रहा है? यहां तो पूरा चुनाव आयोग ही Hacked है

वहीं, एटा के नया गांव थाने में ARO प्रतीत त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने IPC की धारा 171F, 419 के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128/ 132/ 136 और आईटी एक्ट 66 की धारा में केस दर्ज किया है.

एटा के अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने ‘आजतक’ को बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में दिख रहे आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

11 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

11 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

11 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

11 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

11 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

11 hours ago