‘गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं…. जय श्री राम’, वायरल हुआ पूर्व सीएम का वीडियो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को बैतूल में एक रैली को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कमलनाथ खुद ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं और फिर रैली में आई भीड़ से इसे दोहराने का आग्रह करते हैं. वह बैतूल के चुटकी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

इस मौके पर कमलनाथ ने कहा- ‘आज संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है. संविधान में बदलाव करने की कोशिशें हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ऐसे प्रयास कर रही है. उनका लक्ष्य संविधान को बदलना है. आपलोग संविधान, प्रजातंत्र के रक्षक हैं. इस चुनाव के यही मायने हैं.’ उन्होंने जनसभा में आए लोगों से कहा, ‘आप छिंदवाड़ा से बैतूल की तुलना कीजिए, किस तरह आपको उपेक्षित किया गया. भाजपा ने 20 वर्षों में क्या किया? मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का प्रदेश बना दिया.’

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वे (भाजपा नेता) भगवान राम के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने (अयोध्या में) राम मंदिर बनाया है. क्या उनके पास राम मं​दिर का पट्टा है. ये मंदिर आपके और हमारे चंदे से बना है. ये राम मंदिर मेरा और आपका है. हम सभी की धार्मिक मान्यताएं हैं. हमें याद रखना चाहिए कि धर्म राजनीतिक अभियान का विषय नहीं है. हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, ‘मैं हिंदू हूं, यह गर्व से कहता हूं’. फिर उन्होंने मंच से ‘जय श्रीराम’ के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया.

admin

Recent Posts

संसद में विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी ने सरकार से की ये मांग

संसद परिसर में गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के…

17 minutes ago

UP Election 2027: बीजेपी ने 403 सीटों पर शुरू कराया सीक्रेट सर्वे, कई विधायकों के टिकट पर संकट!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार…

51 minutes ago

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 17 साल के करियर का हुआ अंत

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने…

1 hour ago

अर्श से फर्श पर पहुंची कभी की बेस्ट सेलिंग कार, अब हमेशा के लिए बंद होगा इसका प्रोडक्शन

 नई दिल्ली लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Discovery Sport) का प्रोडक्शन बंद होने वाला…

1 hour ago

Bank Charges: ग्राहकों से बैंकों ने वसूले ₹26,170 करोड़! क्या आपका बैंक भी कम बैलेंस पर काट रहा है भारी चार्ज?

नई दिल्ली अगर आपके बैंक खाते से कभी बिना जानकारी के कुछ रुपये कट गए…

1 hour ago

DA Hike: दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा 20% अतिरिक्त DA

कलकत्ता त्योहारी सीजन से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।…

2 hours ago