भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है. बता दें कि इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी. कुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, वह तभी से अस्पताल में भर्ती थे. वह कैंसर से पीड़ित थे. सर्वेश सिंह ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
पेशे से बिजनेसमैन कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था. साल 2014 में सर्वेश सिंह मुरादाबाद से सांसद बने थे. सांसद बनने से पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे. सर्वेश कुमार के बेटे कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा में ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2014 में कांठ विधानसभा क्षेत्र में हुए लाउडस्पीकर विवाद के दौरान भी सर्वेश कुमार काफी चर्चा में रहे थे.
बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हुई थी. राज्य में 57.54 प्रतिशत मतदान हुआ था. मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इसी सीट पर साल 2019 में 65.39 फीसदी वोटिंग हुई थी.
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…