Categories: देश

I.N.D.I.A की रैली में राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी चुनाव में मैच फिक्सिंग कर रहे, केजरीवाल की पत्नी ने पूछा क्या आपके सीएम को देना चाहिए इस्तीफा?’

‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’आज रामलीला मैदान में हो रही है. इस रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पहुंची। दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है, हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया. ये जो उनका 400 पार का नारा है, वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है.

 

सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा संदेश:

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन की महारैली में केजरीवाल का संदेश पढ़ा. उन्‍होंने कहा- मेरे पति को जेल में डाल दिया गया. वह जनता की भलाई के लिए लड़ रहे हैं. करोड़ों लोगों के दिल में केजरीवाल हैं.

 

पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा :

इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है. रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस महारैली में शामिल हुए हैं.

 

संविधान और लोकतंत्र को बचाना रैली का उद्देश्य:

इस रैली को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया’ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट्स इंक्लूसिव अलायंस’ कि लोकतंत्र बचाओ रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा या फिर किसी मांग को लेकर नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है.

admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

6 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

6 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

6 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

7 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

1 day ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

1 day ago