मेरठ की रैली में पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचारी चाहे कितने बड़े क्यों ना हों, एक्शन होगा, गरीबों का लूटा धन वापस दिलाऊंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मरेठ में मेगा रैली किया जा रहा है। मेरठ पहुंचने पर पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने 2014 और 2019 के चुनाव के अभियान की शुरुआत मेरठ से ही की थी। अब 2024 की पहली रैली भी मेरठ से ही हो रही है। 2024 का चुनाव सिर्फ संसद बनाने का चुनाव नहीं है। यह विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

भारत दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको याद करना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यस्था थी तो चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवे नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे। मैं आपके गारंटी देता हूं कि जब भारत तीसरे नंबर पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी साथ ही एक समर्थवान और एक सशक्त और मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा दे रहा होगा। आज पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में विकास का जो माेमेंटम बना है उसमें और भी तेजी आएगी। इन दस सालों में तो आपने बस विकास का ट्रेलर ही है। इसे और भी आगे ले जाना है। देश की आनी वाली पीढ़ी को पुराने कामों में अपनी ऊर्जा नहीं खपानी पड़े, मैं इसके लिए भी काम कर राह हूं। एनडीए सरकार की दस साल की रिपोर्ट आपके सामने हैं। इनमें कई ऐसे काम हुए हैं जो पहले लाेगों को असंभव लगता था। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, यह पहले लोगों को असंभव लगता था, लेकिन अब अयोध्या में राम मंदिर भी बना है और लाखों लोग भी जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में पहले सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन को लेकर कितने वादे किए गए थे। पहले यह भी लोगों को लगता कि यही कभी लागू नहीं होगा। हमने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन योजना लागू किया बल्कि देश के रिटायर्ड सेना के जवानाें और अधिकारियों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए भी दिए। इसी तरह तीन तलाक को हटाना भी असंभव लगता था लेकिन आज यह न सिर्फ हट चुका है बल्कि यह हजारों मुस्लिम बहनाें को भी बचा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे हमने पूजा है। हमने देश के गरीबों का स्वाभिमान बचाया है। हमारी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले हैं, चार करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए हैं, यह हमारी सरकार है जिसने 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं के गरिमा की रक्षा की है। यह हमारी सरकार है जिसने 2.5 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचकर उनके घर से अंधेरा दूर किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया। हमने सेना, अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं को नौकरी देने की शुरुआत की है। हमारी सरकार ने मुद्रा योजना के तहत भी महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती को बेहतर बना रही है। जब गांव की बेटियां ड्रोन की पायलट बनेंगी तो हमारी खेती भी बढ़ेगी और देश की बेटियों की कमाई भी बढ़ेगी।

जम्मू कश्मीर से कभी आर्टिकल 370 कभी हटेगा यह भी लोगों को असंभव लगता था। लेकिन आज जम्मू कश्मीर से 370 हटा बल्कि वहां का विकास भी तेजी से हो रहा है। आज लोग बीजेपी को 370 सीटें जीतने की दुआ दे रहे हैं। दोस्तों, मोदी गरीब से पक कर यहां पहुंचा है, यही वचह है कि मोदी देश के गरीबों की पीड़ा समझता है। इसलिए हमने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं। उनकी स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना बनाई। मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है।

हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न ही हड़प पाए। हमारी सरकार ने कागजों से दस करोड़ फर्जी लोगों के नाम हटाए हैं। पहले ऐसी सरकार चलती थी कि जिन लोगों को जन्म नहीं हुआ है, उन्हें भी पैसा जा रहा था। मोदी ने ऐसे 10 करोड़ लोगों का नाम हटाने की हिम्मत की है। इससे देश का 3 लाख कराेड़ रुपए बचाया है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। मोदी का मंत्री भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। यह चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है।

 

admin

Recent Posts

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

5 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

5 hours ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

5 hours ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

6 hours ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

1 day ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

1 day ago