TATA की CNG गाड़ियों को टक्कर देने आ रही Hyundai की CNG कार

देश के ऑटो बाजार में खासकर पिछले 2 से 3 सालों में तेजी से CNG कारों की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि, मारुति इस सेगमेंट में सबसे आगे है लेकिन dual cylinder टेक्नोलॉजी में टाटा मोटर्स को growth मिली है। इस टेक्नोलॉजी में खास बात ये है कि इससे पूरा बूट स्पेस मिल जाता है। अब खबर है कि, हुंडई मोटर इंडिया अपनी NG गाड़ियों को भारतीय बाजार में टाटा की तरह ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के लिए नया ट्रेडमार्क फाइल किया है। इसके साथ ही कंपनी अपने CNG मॉडल्स को नए नाम दे सकती है।

बता दें कि, इस फैसले के साथ दक्षिण कोरियाई कंपनी की टाटा मोटर्स की ट्विन-सिलेंडर तकनीक के साथ आने वाली i-CNG कारों को टक्कर देगी। हुंडई ने इस साल मई में Hy-CNG और Hy-CNG Duo नामों का ट्रेडमार्क फाइल किया है। निचले स्तर के मॉडल्स के लिए Hy-CNG सिंगल-सिलेंडर किट और प्रीमियम कारों को Hy-CNG Duo नाम के साथ ट्विन-सिलेंडर किट मिलेगी। फिलहाल भारत में डुअल-सिलेंडर CNG तकनीक इस्तेमाल करने वाली एकमात्र कंपनी सिर्फ टाटा मोटर्स है यह तकनीक अभी अल्ट्रोज, टियागो, पंच और टिगोर के CNG वर्जन में अवेलेबल है।

बूट स्पेस की टेंशन होगी खत्म

बता दें कि, डुअल-सिलेंडर तकनीक में कार के बूट स्पेस में एक बड़े सिलेंडर के बजाय दो छोटे CNG सिलेंडर लगाए जाते हैं। इससे एक बड़े CNG सिलेंडर वाली पारंपरिक CNG कार की तुलना में बूट स्पेस बढ़ जाता है। जबकि सिंगल सिलेंडर CNG कार में न के बराबर बूट स्पेस बचता है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago