Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर नजर रखने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे
अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रा और नियमित यातायात पर नजर रखने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, यातायात विभाग ने रामबन जिले में उधमपुर से लेकर बनिहाल तक 360 डिग्री के 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जबकि पुलिस विभाग ने वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए राजमार्ग पर 60 कैमरे लगाए हैं।
बता दें कि, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होनी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…