रोहतक के लाखनमाजरा में फर्जी डिग्री के शक पर अस्पताल सील, NOC और जरूरी दस्तावेज नहीं मिले

हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा क्षेत्र में स्थित श्रीश्याम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इकोनॉमिक सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल के पास जरूरी एनओसी (NOC), वैध दस्तावेज और स्वास्थ्य विभाग की अनुमति नहीं मिलने के साथ ही डॉक्टरों की डिग्रियों पर भी सवाल उठे हैं।

लाखनमाजरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि यहां कार्यरत कुछ डॉक्टरों के पास संदिग्ध या फर्जी डिग्रियां हैं और मरीजों का सही इलाज नहीं किया जा रहा। शिकायतों के आधार पर इकोनॉमिक सेल और पुलिस ने अस्पताल में संयुक्त छापेमारी की।

जांच के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से उनकी शैक्षणिक योग्यता और डिग्री से जुड़े दस्तावेज मांगे। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर मौके पर अपनी डिग्रियों के पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक अस्पताल को सील कर दिया और संचालक को नोटिस जारी किया।

छापेमारी में यह भी सामने आया कि अस्पताल में ऑपरेशन, क्षय रोग (टीबी) उपचार समेत कई चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। हालांकि जांच के दौरान संबंधित विभागों की आवश्यक एनओसी और अस्पताल संचालन की वैध अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले। इस कारण प्रशासन ने अस्पताल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस अस्पताल के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज हो चुका है। आरोप था कि अस्पताल ने एक जीवित व्यक्ति का दो बार मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। उस मामले में भी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की थी।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग अस्पताल से जुड़े सभी दस्तावेजों, डॉक्टरों की डिग्रियों और लाइसेंस की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मॉस्‍को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…

8 hours ago

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…

8 hours ago

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…

8 hours ago

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…

8 hours ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…

9 hours ago

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

वाशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…

9 hours ago