हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर महीने सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये भेजते हैं। इस बयान ने हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक हलचल मचा दी है। दरअसल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस अर्जुन सिंह के उसी विवादित बयान को लेकर भेजा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा हर महीने सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये भेजते थे, नहीं तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती। अर्जुन सिंह के इसी बयान के बाद हरियाणा सियासत गर्मा गई। जिसके बाद भूपेंद्र हुड्डा ने इन आरोपों को बेबुनियाद औऱ झूठा बताते हुए अर्जुन सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में साफ कहा गया है कि ये बयान बदनाम करने वाला है। हुड्डा ने अपने नोटिस में लिखा है कि न तो वह कभी अर्जुन सिंह से मिले हैं और न ही उन्होंने कभी इस तरह की कोई बात कही। नोटिस में यह भी कहा गया है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह सात दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस बयान से जुड़े सभी वीडियो, खबरें और पोस्ट सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो भूपेंद्र हुड्डा की तरफ से अर्जुन सिंह के खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये लीगल नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वकील शिव भटनागर और युवराज नंदल के माध्यम से भेजा गया है।
भूपेंद्र हुड्डा ने बयान को बेबुनियाद और झूठा बताया
नोटिस में खास तौर पर 8 जुलाई 2025 का जिक्र किया गया है। उस दिन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन सिंह ने यह बयान दिया था। उस वक्त वहां एक नेशनल लेवल की न्यूज एजेंसी और अन्य मीडिया संस्थानों के लोग भी मौजूद थे। अर्जुन सिंह के बयान को कई चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रसारित भी किया गया। दरअसल पूर्व बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “मैं आपको एक ऐसी बात बताता हूं जो शायद आपको चौंका दे। हरियाणा में कांग्रेस से जुड़े एक मुख्यमंत्री थे, उनका नाम है भूपेंद्र हुड्डा। कुछ समय पहले की बात है, मैं उनसे मिलने गया था। उस मुलाकात में उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हर महीने के आखिर में सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये नहीं भेजेंगे, तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी।” भूपेंद्र हुड्डा ने इस बयान को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह बयान उनकी छवि को खराब करने की साजिश है। अब सबकी नजर इस पर है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह माफी मांगते हैं या नहीं और अगर नहीं मांगी, तो आगे इस मामले में कानूनी कार्रवाई कैसे होती है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…