पंजाब

हनी सिंह का नया कोलेबोरेशन बना चर्चा का विषय, पंजाब के ग्रुप बटाला सायफर के साथ करेंगे नया गीत

हनी सिंह का नया कोलेबोरेशन बना चर्चा का विषय

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया कोलेबोरेशन, जो वे पंजाब के उभरते ग्रुप बटाला सायफर के साथ करने जा रहे हैं।

हनी सिंह ने एक ताज़ा इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की और साफ कहा कि, उन्होंने बटाला सायफर से संपर्क भी कर लिया है। उनके लिए रैप भी तैयार है और वे जल्द ही एक नए ट्रैक में साथ दिखने वाले हैं

साथ ही हनी सिंह ने कहा कि, हर दौर का यूथ हमेशा कुछ न कुछ शानदार करता रहा है। “40 साल पहले युवाओं का अपना दौर था, मेरे टाइम का अपना दौर था, और आज के बच्चे भी कमाल कर रहे हैं”।

उन्होंने बताया कि, आज की नई पीढ़ी के पास क्रिएटिविटी, ऊर्जा और नई सोच है, और ये बदलाव म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बेहद अच्छा है।

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि, क्या वे कभी रैपर बादशाह के साथ भी दोबारा मिलकर कोई गीत बनाएंगे?

इस पर हनी सिंह ने बेबाक जवाब दिया कि, “हमारा रिश्ता प्रोफेशनल है। अगर कोई पैसा दे देगा तो मैं कर लूंगा। सबको पता है मेरी फीस कितनी है… कोलेबोरेशन करवाने वाले को पता होना चाहिए कि, उसका घर बिक सकता है।”

उनके इस मज़ाकिया बयान ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि, प्रोफेशनली वे किसी के भी साथ काम करने को तैयार रहते हैं।

हनी सिंह ने बातचीत के दौरान पंजाबी म्यूजिक और कल्चर की तारीफ करते हुए कहा कि, पंजाबियों ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। “हमारे खान-पान, हमारी भाषा, हमारा म्यूजिक—कहीं भी चले जाओ, पंजाबी फिर भी छाप छोड़ देते हैं।”

हनी सिंह ने बताया कि, आज जो भारी-भरकम बीट्स वाला तड़क-भड़क वाला संगीत चल रहा है, वो मौजूदा पीढ़ी का दौर है, लेकिन इससे पहले भी पंजाबी गीत दुनिया भर में राज कर चुके हैं।

हनी सिंह ने युवाओं को खास मैसेज देते हुए कहा कि, म्यूजिक में जितना हो सके नए प्रयोग करें, बड़ी सोच रखें और पैसा कमाएं। लेकिन साथ ही ये भी जोड़ दिया कि, कामयाबी के नशे में माता-पिता और परिवार को कभी मत छोड़ो।

वहीं, हनी सिंह ने अपनी जिंदगी का दर्दनाक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने माना कि, अपने करियर के चरम वक्त में उन्होंने परिवार से दूरी बना ली थी। “मैं नशे में चला गया था। सालों में एक बार घर जाता था। मुझे डर था कि, कहीं परिवार को पता न चल जाए कि मैं नशा करता हूं। ये मेरी बड़ी गलती थी।”

साथ ही उन्होंने कहा कि, सफलता मिले तो उसका जश्न दोस्तों, माता-पिता और परिवार के साथ मनाना चाहिए, क्योंकि वही लोग मुश्किल समय में साथ खड़े होते हैं।
वहीं, कनाडा में जन्मे भारतीय मूल के जाने-माने रैपर सनी मटन ने भी बटाला सायफर के काम की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने वीडियो कॉल पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, वे उसी तरह मेहनत करते रहें और ग्रुप के रूप में एकजुट बने रहें।

सनी मटन ने कहा कि, “कामयाबी तब ही बड़ी होती है जब टीम मजबूत रहती है। चाहे जितने बड़े मुकाम पर पहुंचो, हमेशा एक-दूसरे का साथ मत छोड़ना।” इस प्रोत्साहन ने बटाला सायफर के ग्रुप को और ऊर्जा दी है। पंजाब का ये उभरता हुआ ग्रुप हाल ही में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

हनी सिंह के साथ कोलेबोरेशन की घोषणा के बाद से ही इंडस्ट्री में उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि, हनी सिंह के तड़क-भड़क वाले अंदाज़ में जब बटाला सायफर अपना स्टाइल मिलाएगा, तो कुछ धमाकेदार ही निकलेगा।

म्यूजिक एनालिस्ट्स का मानना है कि, ये कोलेबोरेशन पंजाब के स्थानीय बने ग्रुप को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी पहुंचा सकता है। और खुद हनी सिंह ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, “नए लड़के आज बहुत बढ़िया कर रहे हैं। बस दिल से काम करते रहो और अपनी संस्कृति से जुड़े रहो।”

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago