होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगोरिया उत्सव का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए
मार्ग सुविधा केन्द्रों के साथ हॉस्पिटल, पेट्रोल पम्प आदि भी हों
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक 15 से 20 कि.मी. पर भोजन-प्रसादी की व्यवस्था हो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और उनके बेहतर संचालन के लिए पर्यटन विभाग, वन तथा संस्कृति विभाग के साथ समन्वय कर गतिविधियों का संचालन करें। इससे ग्रामीण और वनांचल में स्थित होमस्टे को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटन विकास निगम द्वारा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित गतिविधियों के लिए जारी होने वाली अनुमतियों में विलंब नहीं हो। प्रत्येक स्तर पर त्वरित, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित गतिविधियों की मंत्रालय में समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी. तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सभी बड़े शहरों में निजी निवेश को प्रोत्साहित कर कन्वेंशन सेंटर विकसित किए जाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यमार्ग तथा ग्रीनफील्ड के पास विकसित होने वाले मार्ग सुविधा केन्द्रों के साथ हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, पेट्रोल पम्प, चार्जिंग स्टेशन आदि की व्यवस्था की जाए। इनका संचालन पीपीपी मोड पर करने के संबंध में भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों में निजी निवेश को प्रोत्साहित कर कन्वेंशन सेंटर विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए आस्था से जुड़े सभी स्थानों तक आवागमन और वहां की व्यवस्था बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग दिया जाए।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए भी कार्यवाही जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन में आरंभ हो रही कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर प्रत्येक 15-20 कि.मी. पर भोजन-प्रसादी आदि की व्यवस्था हो। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केन्द्रों की व्यवस्था भी की जाए। इस व्यवस्था में धार्मिक संस्थाओं से सहयोग और जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगोरिया मध्यप्रदेश का विलक्षण उत्सव है, अगले वर्ष के भगोरिया की तिथियां अभी से जारी कर इसका राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए भी कार्यवाही जारी है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

18 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

18 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

18 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago