मल्लिकार्जुन खड़गे पर गृहमंत्री अमित शाह का पलटवार कहा ‘सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को आप-दा के कुशासन व भ्रष्टाचार के अंधकार से निकालने का एकमात्र विकल्प बीजेपी है। इस मौके पर अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि

खड़गे पर शाह का पलटवार

‘अभी कल ही मैंने महाकुंभ में गंगा की डुबकी लगाई, लेकिन डुबकी मैंने लगाई और ठंड खड़गे जी को लग गई। वो कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। खड़गे साहब, आपने पूरा जीवन डुबकी नहीं लगाई, लेकिन आपने गरीबों का क्या भला किया।’  खड़गे को जवाब देते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि ‘बीजेपी इस देश की परंपरा और आस्था में विश्वास करती है, इसलिए भव्य करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बनता है और महाकुंभ का मेला भी लगता है। 2019 में मोदी जी ने गंगा में डुबकी लगाई और देश के करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज समेत सारी सुविधाएं दीं। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन धर्म का अपमान करती है। खड़गे साहब, आपको सनातन धर्म में श्रद्धा नहीं है तो कोई बात नहीं, लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए।’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया था तंज

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सनातनियों की आस्था पर सवाल उठाए थे। खरगे ने कहा था कि ‘झूठे वादों के जाल में मत फंसिए।  क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाती है? क्या इससे आपका पेट भर जाएगा? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो, तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन मुझे बताइए, जब एक बच्चा भूख से मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा है, मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में ये लोग हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं और  डुबकी लगाने की होड़ में लगे हैं।’

वहीं कालकाजी विधानसभा में जनसभा सको संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की आप-दा से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाइए और केजरीवाल की आप-दा से हमेशा के लिए मुक्ति पाइए। केजरीवाल की सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है। बता दें कि बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago