हरियाणा

HISSAR-CHANDIGARH: हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को मिली मंजूरी, 9 जून से शुरू होगी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट, 3 हजार तक होगा फ्लाइट का किराया, 45 मिनट में तय होगा फ्लाइट से सफर

HISSAR-CHANDIGARH: हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को मिली मंजूरी

हरियाणा की सैनी सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट को मंजूरी दे दी है। फ्लाइट 9 जून से शुरू होने जा रही है… जिसका किराया 2500 से 3 हजार रुपए के बीच होगा। आपको बता दें कि, हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किलो मीटर है। फ्लाइट के जरिए ये सफर सिर्फ 45 मिनट का होगा। फ्लाइट लेने के लिए आधे घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।

अगर सड़क के रास्ते गाड़ी या बस से चंडीगढ़ जाएं, तो करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं ट्रेन में ये दूरी 7 घंटे की होती है। इसके लिए भी सिर्फ एक ही ट्रेन है। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही हफ्ते में 2 दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

हिसार से दिल्ली और हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था। उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं।दिल्ली में ठहराव होने से कई यात्री राष्ट्रीय राजधानी से भी विमान में चढ़ते हैं। इससे सभी सीटें लगभग भर जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला भी रखी थी। इसे इंटरनेशल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया जा रहा है। ये शंख के आकार जैसा दिखाई देगा। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच MoU हुआ है। अगर एक नजर डालें तो हिसार एयरपोर्ट की खासियतों के बारे में तो

जानिए हिसार एयरपोर्ट की खासियत
रोजाना 20 फ्लाइट उड़ सकेंगी
सालाना साढ़े 3 लाख यात्री सफर करेंगे
हर घंटे 1000 यात्री सफर कर सकेंगे
20 हजार मीट्रिक टन सालाना कारगो क्षमता
7200 एकड़ क्षेत्र में फैलाव
बोइंग 777 सीरीज B787 सीरिज A330 जैसे विमान उड़ सकेंगे

आपको बता दें कि, 59 साल बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हुई थी। करीब 17 दिन पहले हिसार के रायपुर स्टेशन से इसकी शुरुआत की गई। इससे पहले चंडीगढ़ जाने के लिए लोग बसों और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते थे। जिससे सफर महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से नेता, व्यापारी, रेल एसोसिएशन सहित आमजन मांग उठा रहे थे। हिसार के रायपुर स्टेशन से देर रात करीब 2:25 से ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चलती है, जो सुबह करीब 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है।

हिसार एयरपोर्ट का तेजी से विकसित होना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ये केवल हिसार ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी यात्रा को आसान बना रहा है। दिल्ली, अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी इस एयरपोर्ट को एक क्षेत्रीय हब में बदल सकती है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

9 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

9 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

12 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

13 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

13 hours ago