राजस्थान सहकारिता भर्ती घोटाला, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप

राजस्थान सहकारिता भर्ती घोटाला, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप

राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सहकारी संस्थाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच अब तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने इसे एक राजनीतिक साजिश बताते हुए बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और एसीबी महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि ACB द्वारा भेजी गई अनुमति की फाइल को लेकर जब उन्होंने राज्यपाल से चर्चा की, तो राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि ऐसी किसी भी फाइल की उन्हें जानकारी नहीं है। इससे कांग्रेस को यह विश्वास हो गया कि सरकार जानबूझकर इस मुद्दे को तूल दे रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजस्थान में एक नया चलन शुरू कर दिया है – “कांग्रेस नेताओं को बदनाम करो, मुकदमे दर्ज करो और राजनीतिक फायदा उठाओ।” उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह रणनीति लंबे समय तक नहीं चलेगी, क्योंकि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। जूली ने कहा कि ईडी ने अब तक सिर्फ 1.5% मामलों में ही चार्जशीट दाखिल की है, जबकि बाकी मामले सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने के लिए खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एजेंसियां अब जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “देश में संविधान को कमजोर किया जा रहा है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यही वजह है कि आज दुनिया की महाशक्ति अमेरिका तक भारत की आलोचना कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 89 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन जब वैश्विक मंच पर भारत को समर्थन की ज़रूरत पड़ी, तब साथ खड़े होने वाला कोई नहीं था।”

टीकाराम जूली ने भाजपा के “ऑपरेशन लोटस” को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह नीति अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। “पहले कांग्रेस नेताओं को डराओ, धमकाओ और फिर पार्टी में शामिल करो – यही इनकी योजना थी। लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं, और जनता उन्हें 2028 में करारा जवाब देगी,” जूली ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके सत्ता हथिया ली, लेकिन अब जब सरकार चलाने की बारी आई है, तो असलियत सामने आ रही है। जनता अब छले जाने को तैयार नहीं है, और काठ की हांडी बार-बार चढ़ नहीं सकती।

कांग्रेस सरकार के दौरान सहकारी संस्थाओं में भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं का आरोप लगा है। ACB को शिकायतें मिली थीं कि नियमों की अनदेखी कर अपात्र लोगों को नियुक्तियां दी गईं और पदों को बेचा गया। इस मामले में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। एसीबी अब इस मामले में अभियोजन की स्वीकृति लेने की प्रक्रिया में है।

कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, और आंजना के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। अब देखना यह होगा कि राज्यपाल की अनुमति मिलती है या नहीं, और ACB की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

राजस्थान में सहकारिता घोटाले को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जहां बीजेपी इसे भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रही है। पूर्व मंत्री आंजना को लेकर जारी यह विवाद आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति को और गर्माने वाला है। मामला सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़े:

फिर गिरे LPG सिलेंडर के दाम, आम आदमी को मिली राहत, इतने रुपये हुआ सस्ता

 

 

admin

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

2 hours ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

2 hours ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

2 hours ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

2 hours ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

2 hours ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

2 hours ago