Uncategorized

हिंदू सेना अध्यक्ष की ASI से जामा मस्जिद की सीढ़ियों की सर्वे की मांग

संभल और अजमेर के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद पर भी विवाद छिड़ गया है। दरअसल हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता नाम के एक शख्स ने अब दिल्ली की जामा मस्जिद को लेकर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जामा मस्जिद की सीढ़ियों के सर्वे मांग की है। इसके लिए विष्णु गुप्ता ने ‘मआसिर-ए-आलमगिरी’ नाम की किताब का हवाला दिया है। इस किताब में मुगल शासक औरंगजेब (1658-1707) के शासनकाल का विस्तार से वर्णन है। इस किताब को बादशाह की मृत्यु के बाद साकी मुस्ताद खान ने इनायतुल्लाह खान कश्मीरी के कहने पर लिखा था, जो बादशाह के अंतिम सचिव थे। किताब में 1679 के घटनाक्रम का ब्योरा बताते हुए जामा मस्जिद को लेकर बात लिखी गई है।

विष्णु गुप्ता चाहते हैं कि सीढ़ियों की खुदाई करके सच का पता लगाया जाए। उनका मानना है कि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मंदिर के अवशेष हैं। किताब में मई 1679 की घटना का जिक्र करते हुए लिखा गया है…रविवार 25 मई को खान जहां बहादुर जोधपुर से आए, मंदिरों को ध्वस्त करके और अपने साथ बैल गाड़ियों में मूर्तियां लाए। इसे बादशाह को दिखाया, जिन्होंने उनकी खूब तारीफ की और आदेश दिया कि मूर्तियों को, जिनमें ज्यादातर सोने, चांदी और तांबे या पत्थर से सजे थे, जामा मस्जिद की सीढ़ियों में चुनाव दिया जाए।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एएसआई के डायरेक्टर जनरल को लिखे लेटर में कहा है कि मुगल शासक ने हिंदुओं को अपमानित करने के देवी-देवाताओं की मूर्तियों को सीढ़ियों में लगवाया। उन्होंने कहा है कि मस्जिद एएसआई के नियंत्रण में है और उन्हें ऐसे स्थानों का सर्वे करके सच निकालने का अधिकार है। गुप्ता ने लिखा है कि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे सैकड़ों मंदिरों और मूर्तियों का अवशेष है। इससे हमारी भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे करके मूर्तियों को बाहर निकालकर मंदिरों में दोबारा स्थापित किया जाए और औरंगजेब की सच दुनिया का सामने आए।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago