हिमाचल की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, राज्य में 1 मार्च से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छात्रों को मोबाइल फोन लाना या इस्तेमाल करना पूरी तरह से मना होगा।
उनका कहना है कि सरकार स्कूलों में जाने वाले बच्चों के लिए मोबाइल फोन पर बैन लगाएगी। ये नियम 1 मार्च से प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में लागू होगा। नए नियम के मुताबिक अगर किसी छात्र के पास मोबाइल फोन मिलता है तो उसका फोन जब्त कर लिया जाएगा और इसके साथ ही 500 रुपये का फाइन लगाया जाएगा।
वहीं, सरकार का ये भी कहना है कि फोन के इस्तेमाल को लेकर माता-पिता की काउंसलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा सीएम सुक्खू ने फोन के इस्तेमाल को लेकर एसओपी बनाने को कहा है।
बता दें कि, बिलासपुर के घुमारवीं में 69 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन के उपलक्ष्य पर बच्चों को सीएम सुक्खू ने संबोधित करते हुए ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने फोन पर बैन लगाने के ऐलान के साथ कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और खेल दो चीजों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है और इसके लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक खाखा तैयार किया है, जिस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ मिलकर उन्होंने मोहर लगाई है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…