हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 115 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद 115 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई है। वहीं, शिमला मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ आने वाले दिनों में कई अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
बता दें कि, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश के कारण मंडी में 107, चंबा में चार, सोलन में तीन और कांगड़ा जिले में एक सहित कुल 115 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं और राज्य में 212 ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं।
वहीं, इस बीच अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली चार लेन वाली सड़क के मंडी से पंडोह के बीच एक हिस्से में दरारें आ गई हैं और यह धंस रही है, जिसके कारण अधिकारियों ने बुधवार से केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…