यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट: लड़कियों ने मारी बाजी!

UPMSP 10th, 12th Result 2024 Declared : यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 89.55% छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के शामिल हैं। 12वीं में, कुल 82.60% छात्र पास हुए, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं. बोर्ड (UPMSP) के निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज में स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए.

UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 कैसा रहा

  • यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) में ओवरऑल पास प्रतिशत: 89.55%
  • लड़कियों पास प्रतिशत: 93.40
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05
  • लडकों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत 7.35 अधिक रहा है.

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 कैसा रहा

  • यूपी बोर्ड 12वीं (इंटर) में ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.60%
  • लड़कियां का पास प्रतिशत : 88.42%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 77.78%
  • लड़कियों पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 10.6% अधिक रहा है.

UP बोर्ड 10वीं, 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

लड़कों की तुलना में 10वीं क्लास की लड़कियों का पास प्रतिशत 7.35 अधिक रहा, जबकि 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 10.6% अधिक रहा है.

बता दें कि यूपीएमएसपी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि दोनों कक्षाओं के तीन लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी थी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की यूपीएमएसपी परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं.

admin

Recent Posts

Jaipur Traffic Plan: जयपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! दिसंबर से मार्च तक शुरू होंगे 3 बड़े प्रोजेक्ट, JDA ने तैयार किया मास्टरप्लान

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…

27 minutes ago

Rajasthan Panchayat Election: कौन हैं भीखी देवी? सातवीं बार निर्विरोध बनीं सरपंच, राजस्थान में अनोखे रिकॉर्ड की चर्चा

बाड़मेर। राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उम्मीदवार मतदाताओं का समर्थन…

37 minutes ago

ट्रंप की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी दी

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य…

1 hour ago

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा

सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' की कुल घरेलू कमाई…

1 hour ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

3 hours ago

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

 नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…

3 hours ago