Categories: पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को झटका, ये दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल

तेजिंदर सिंह बिट्टू, जो पहले पंजाब कांग्रेस में एक प्रमुख व्यक्ति थे, ने हाल ही में पार्टी के भीतर तनाव पैदा कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और कुछ समय बाद बीजेपी में शामिल हो गए. तेजिंदर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. उनकी जॉइनिंग विनोद तावड़े ने करवाई.

जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त बीजेपी दफ्तर में अश्विनी वैष्णव, सुशील कुमार उर्फ ​​रिंकू और विनोद तावड़े भी मौजूद थे. इसके अलावा चौधरी करमजीत कौर भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आपको बता दें, करमजीत कौर ने कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, वह फिलहाल कांग्रेस से नाराज हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी. इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी. उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता  है. उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं.’

सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे को शेयर करते हुए तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू भावुक हो गए थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ’35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहा हूं.’ मालूम हो, तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे.

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago