हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने देशभर से बुलाई ठोस कचरा प्रबंधन कार्य करने वाली कंपनियां

बुधवार को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने ठोस कचरा उठाने वाली कंपनियों के साथ बैठक की। इस बैठक में गोवा, मुंबई, नासिक, पुणे, चेन्नई और दिल्ली नगर निगमों में कचरा प्रबंधन के कार्यों में लगी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसमें उन्होंने अपना-अपना प्रस्तुतिकरण दिया और हरियाणा में काम करने की इच्छा जाहिर की।

बता दें कि,शहरी स्थानीय निकाय विभाग शहरों में सफाई करने के लिए नई कंपनियों से करार करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कचरा सफाई करने वाली कंपनियों को बेहतर वातावरण प्रदान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा दिए गए सुझावों को आगामी तीन दिन के अंदर अध्ययन कर फिर से अगली बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा के 22 जिलों में 11 नगर निगम, 23 नगर परिषद तथा 53 नगर पालिकाएं हैं। इनमें करीब 1 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। वहीं, इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, निदेशक पंकज और संयुक्त निदेशक कंवर सिंह सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम में अभी घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कोई कंपनी नहीं है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका, KL Rahul ने दिखान वनमैन Show

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago