Haryana Lok Sabha Election 2024: कल EVM में कैद होगा 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला…

देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. अब तक 5 चरणों की वोटिंग हो चुकी है. 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान किया जाएगा, जिसमें राजधानी दिल्ली और हरियाणा सहित 8 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. वहीं छठे चरण में ही हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा.

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर कल यानी 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार मैदान में हैं. कल प्रदेश के  2,01, 87,911 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसमें 1,07,58,603 पुरुष, 94,28,841 महिला और 467  ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं. वहीं करनाल विधानसभा सीट से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं.

1. रोहतक- 19,13,628

2. भिवानी महेंद्रगढ़- 18,21,764

3. गुरुग्राम- 25,84,982

4. फरीदाबाद- 24,36,637

5. सोनीपत- 2,23,032

6. सिरसा- 19,41,319

7. हिसार- 17,99,539

8. अंबाला- 20,03,510

9. कुरुक्षेत्र- 17,99,822

10. करनाल- 21,09,702

हरियाणा में निर्वाचन आयोग और प्रसाशन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान पार्टियां आज शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी. मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस विभाग में हर स्तर के अधिकारी को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के आदेश दिए हैं. 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मी (एसपीओ सहित), पैरामिलिट्री फोर्स की 112 कंपनियां, 24 हजार से अधिक होमगार्ड के जवान राज्य के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतर्राज्यीय(इंट्रा स्टेट) तथा अंतरराज्यीय(इंटर स्टेट) सीमाओं पर कुल 300 नाके लगाए गए हैं.

प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 343 स्थानों पर कुल 20 हजार 6 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इसके अलावा, 1,362 स्थानों पर 3,033 मतदान केंद्रों को संवेदनशील(क्रिटिकल) माना गया है और 51 मतदान केंद्रों को वल्नरेबल माना गया है. अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही प्रदेश में 418 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 415 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 34 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

14 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

15 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago