हरियाणा : JJP ने 2 बागी विधायकों पर लिया एक्शन, स्पीकर से कहा- “सदस्यता खत्म करें”

हरियाणा से बड़ी खबर है. राज्य की जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने बागी विधायकों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. पार्टी ने नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग को कानूनी नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी इन दोनों के खिलाफ पत्र लिखा है. पत्र में दोनों की सदस्यता खत्म करने की बात कही है. पार्टी की ओर से कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने ये नोटस जारी किया है. सिंह ने नोटिस में आरोप लगाया है कि इ दोनों विधायकों ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे. इतना ही नहीं इन दोनों ने चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के साथ मंच भी साझा किया.

सिंह ने पत्र लिखकर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को बताया कि दोनों विधायक काफी समय से सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे. उनकी इन गतिविधियों के चलते उन्हें 2-3 बार पार्टी की तरफ से नोटिस भी दिया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. अंततः दल बदल कानून के तहत उनके खिलाफ याचिका लगाई गई है. इसके इलावा विधायक देवेंद्र बबली को भी पार्टी के खिलाफ बोलने पर पार्टी की तरफ से नोटिस दिया गया है. हालांकि, बबली ने अभी तक किसी अन्य पार्टी की रैली में स्टेज साझा नहीं किया है. इसके चलते उनके खिलाफ अभी तक उनके खिलाफ दल बदल कानून को लागू नहीं किया गया.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago