हरियाणा

हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना में कर रही है बदलाव, महिलाओं को हर महीने नहीं, साल में दो बार मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना में कर रही है बदलाव

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रसिद्ध लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, अब योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2100 रुपये की राशि को बदलकर साल में दो किश्तों में दिया जा सकता है। इस कदम का मकसद ये है कि, महिलाओं को हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम के बजाय बड़ी रकम एक साथ मिल सके, जिसे वे अपनी ज़रूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकें।

इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री सैनी ने खरक पुनिया गांव में आयोजित समारोह के दौरान किया। ये कार्यक्रम अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से आयोजित किया गया था

इस अवसर पर CM सैनी ने कहा कि, इस तरह का बदलाव महिलाओं के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, सरकार का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत अब तक एक लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की सहायता दी जाती रही है

इस योजना का मकसद खास तौर पर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, सरकार अब इस योजना का दायरा और बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर आय सीमा बढ़ाई जाती है, तो इससे और भी ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगी। उन्होंने कहा कि, ये निर्णय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

CM सैनी ने महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ युवाओं के रोजगार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, सरकार लगातार नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम कर रही है।

साथ ही CM सैनी ने कहा कि, राज्य में नई उद्योग नीतियों और स्वरोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान किया जाएगा।

CM सैनी ने ये भी कहा कि, महीने-दर-महीने छोटी राशि के बजाय साल में दो बार बड़ी रकम मिलने से महिलाओं को अपनी जरूरतों के अनुसार पैसे खर्च करने में आसानी होगी। उदाहरण के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी या छोटे व्यवसाय में निवेश जैसी जरूरतों को पूरा करना आसान हो जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि, इससे महिलाओं में वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और वे अपने परिवार की आर्थिक योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी।

CM सैनी ने ये भी स्पष्ट किया कि, सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि, फिलहाल योजना एक लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं के लिए सीमित है, लेकिन सरकार इस सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की और भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, महिलाओं की वित्तीय सशक्तिकरण से ही समाज और राज्य की प्रगति संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि, ये कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी जीवन शैली में सुधार लाने में सहायक होगा।

खरक पुनिया गांव में आयोजित इस समारोह में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि, लाडो लक्ष्मी योजना उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है, और अगर इसे साल में दो किश्तों में दिया जाएगा तो इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

युवाओं ने भी इस कदम को सराहा और कहा कि इससे परिवार में आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

समारोह में मुख्यमंत्री ने अन्य सामाजिक और विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago