Uncategorized

हरियाणा सरकार ने खरीदा नया हेलिकॉप्टर, CM सैनी ने की पूजा-अर्चना

हरियाणा सरकार की ओर से नया हेलिकॉप्टर खरीदा गया है। जिसमें बैठने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर मौजूद रहे। हेलिकॉप्टर की कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नए हेलिकॉप्टर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि, पिछले कुछ समय से हेलिकॉप्टर दिक्कत कर रहा था और काफी पुराना होने की वजह से सेफ्टी का भी इश्यू था। सरकार विचार कर रही थी कि नया हेलिकॉप्टर आए। इसके लिए मैं विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूं।

वहीं, इस मौके पर मौजूद रहे, हरियाणा के सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने नए हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर कहा कि, लंबे समय से नए हेलीकॉप्टर की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। पुराना हेलीकॉप्टर 15 साल पुराना हो चुका था। डिपार्टमेंट की रिकमंडेशन थी कि इसको बदला जाए जिसके बाद इसकी खरीद हुई है। वहीं, उन्होंने कहा कि, इसकी कीमत पुराने हेलीकॉप्टर को बेचने की कीमत और नए की खरीद को देखकर बता दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस हेलिकॉप्टर पर उड़ेंगे उसकी मंजूरी पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर सरकार में दी गई थी। ये हेलिकॉप्टर जर्मनी से हरियाणा आया है। CM मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली सरकार ने इस खरीद को 2 साल पहले हाई लेवल परचेज कमेटी की मंजूरी दी थी। हालांकि, पहले वित्त विभाग ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद खरीद का मामला लटक गया था। इसके बाद नए सिरे से बातचीत के बाद हाई लेवल परचेज कमेटी ने खरीद की मंजूरी दी थी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago