गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था, और बुधवार देर रात बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने तीन चरणों में उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
बीजेपी ने गुरुवार की रात को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल शामिल हैं।
इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भजन लाल शर्मा शामिल हैं।
बीजेपी की इस रणनीति से चुनाव प्रचार को मजबूती मिलने की उम्मीद है और पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…