Haryana Election: जेपी नड्डा ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र
Haryana Election
Haryana Election: जेपी नड्डा ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। हरियाणा के लिए 20 ने सूत्रीय संकल्प जारी किया है। आइए जानते है कि बीजेपी ने हरियाणा चुनाव के लिए कौन-से 20 वादे किए है।
सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100
IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण। प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहनHaryana Election
चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा
24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद
2 लाख युवाओं को ‘बिना पर्ची बिना खचर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी
5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवासHaryana Election
सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त
हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी
हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर
अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर
हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआतHaryana Election
छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड
DA और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि
भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी
हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क