Haryana Congress Candidate List: प्रत्याशियों के चयन पर घमासान, इन नामों पर लग सकती है मुहर..

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा में 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी करना कांग्रेस के लिए मुसीबत हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन हुई चुनाव समिति की बैठक में जब कोई फैसला नहीं हुआ तो हाईकमान ने एक और कमिटी का गठन कर दिया। करनाल, गुड़गांव, भिवानी और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर विवाद ज्यादा है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में चार से पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति बनी, जबकि चार सीटें ऐसी हैं, जिनके नाम के पैनल को केंद्रीय चुनाव समिति ने खारिज कर दिया। इन सीटों पर दोबारा से पैनल बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के कांग्रेस नेताओं को छठी बार राज्यस्तरीय स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक करनी पड़ेगी। जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति बन चुकी है, उनके नाम रविवार या सोमवार तक घोषित होने की संभावना है।
हालांकि, करनाल और अंबाला सीट पर दो से तीन नाम रखे गए। इन पैनलों पर शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुए, जबकि राहुल गांधी बैठक में नहीं थे। हरियाणा की ओर से प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बैठक में भागीदारी की।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, अंबाला से मुलाना के विधायक वरुण चौधरी, सोनीपत से सतपाल ब्रह्माचारी के नाम तय हैं। करनाल, फरीदाबाद, भिवानी और गुड़गांव लोकसभा सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बनी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि अभी हमारी कई सीटों पर सहमति नहीं बनी है। दोबारा से स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक होगी। रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है, जिस कारण राज्य स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक सोमवार को होने की उम्मीद है। इस बैठक में दोबारा संभावित नामों पर चर्चा करने के बाद उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा।
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago