Categories: देश

BJP Manifesto 2024 : जीरो बिजली बिल, UCC का वादा, मोदी की गारंटी में और क्या-क्या?

BJP Manifesto 2024  : BJP ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए आज 14 अप्रेल को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र जारी कर दिया. घोषणापत्र को ‘भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी’ नाम दिया है. भाजपा अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी ने घोषणापत्र जारी किया. देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि देश में वन नेशन-वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था की जाएगी.

पीएम मोदी ने पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में नववर्ष का उत्साह देखने को मिल रहा है.

उन्होंने कहा, “हमने संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है. लोगों ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बनाने के लिए देशभर से सुझाव भेजे हैं.’’ पीएम मोदी ने कहा, “पूरे देश को बीजेपी के घोषणापत्र का इंतज़ार रहता है. इसकी बड़ी वजह ये है कि बीजेपी ने हर गारंटी को पूरा किया है.’’ “ये संकल्प पत्र चार वर्गों युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों को सशक्त करता है. हमने बड़ी संख्या में रोज़गार बढ़ाने की बात की है. युवा भारत की युवा उम्मीदों की छवि बीजेपी के घोषणापत्र में है.’’ पीएम मोदी ने आगे कहा, “25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाकर हमने साबित किया है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं. हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं.’’ यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी इसे बेहद ही महत्वपूर्ण मानती है.

घोषणापत्र की ख़ास बातें

  • अगले पांच सालों तक मुफ्त राशन, पानी, गैस कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना से ज़ीरो बिजली बिल की व्यवस्था.
  • आयुष्मान भारत से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, यह आगे भी मिलता रहेगा. 70 साल से ऊपर की आयु के हर बुजुर्ग को इस योजना में लाया जाएगा.
  • मोदी की गारंटी है जन औषधि केंद्र पर 80 फीसदी छूट के साथ दवाई मिलती रहेगी.
  • गरीबों को चार करोड़ पक्के मकान बनाकर दिए हैं. तीन करोड़ और पक्के मकान बनाए जाएंगे.
  • पेपर लीक पर बड़ा कानून बना है, उसे लागू करेंगे.
  • मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये का लोन मिलेगा.
  • नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी.
  • 2036 में ओलंपिक की मेज़बानी करेंगे.
  • दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता मिलेगा.
  • युवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, स्पोर्ट्स, इन्वेस्टमेंट, हाई वैल्यू सर्विस और टूरिज्म के ज़रिए लाखों रोज़गार के अवसर पैदा करेंगे.
  • एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन गई हैं, आगे तीन करोड़ को बनाएंगे.
  • नारी वंदन अधिनियम को लागू करेंगे.
  • बीज से बाज़ार तक किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे. श्रीअन्न को सुपरफूड की तरह स्थापित करेंगे, नेनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से ज़मीन की सुरक्षा करेंगे.
  • मछुआरों के जीवन से जुड़े हर पहलू, जैसे कि नाव का बीमा, फिश प्रोसेसिंग यूनिट, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी, इन सभी को मज़बूत करेंगे.
  • मछली पालकों को सी-वीड और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे.
  • गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर्स, ट्रक ड्राइवर, कुली, सभी को ई-श्रम से जोड़ेंगे और कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएंगे.
  • तिरुवल्लुवर कल्चरल सेंटर के ज़रिए भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाएंगे.
  • भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था उच्च शिक्षण संस्थाओं में करेंगे.
  • 2025 को जनजातीय गौरव वर्ग के रूप में घोषित करेंगे.
  • एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन और ईको टूरिज़्म को बढ़ावा देंगे.
  • ओबीसी, एससी और एसटी समुदाय को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान देंगे.
  • ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.
admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago