हरियाणा

जापान दौरे पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, CM ने किए 6 जापानी कंपनियों से MOU साइन

जापान दौरे पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की औद्योगिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। दौरे के पहले ही दिन जापान की छह प्रमुख कंपनियों के साथ 1185 करोड़ रुपए के निवेश को लेकर छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। इन निवेश परियोजनाओं से हरियाणा में 13,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा में औद्योगिक विकास के लिए जापानी कंपनियों के निवेश की संभावनाएं अत्यंत उच्च हैं। उन्होंने कहा कि, उपकरण, औद्योगिक पुर्जे, मेटल वर्किंग उद्योगों के साथ-साथ ऑटो, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्रों में हरियाणा में अपार संभावनाएं हैं

उन्होंने जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि, हरियाणा में निवेश करने से उन्हें आधुनिक विनिर्माण तकनीकों और बढ़ते बाजार दोनों का लाभ मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने AISIN, Air Water, TASAI, NAMBU, DENSO, Sojitz, Nissin, Kawakin और टोप्पन जैसी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग की दिशा में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

हरियाणा में निवेश के महत्व को बढ़ाते हुए, प्रतिनिधिमंडल ने सेरेन कंपनी लिमिटेड के साथ भी एक महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर किए… ये कंपनी रोहतक में मेगा प्रोजेक्ट शुरू करेगी, जिसमें 220 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा

CM सैनी ने बताया कि, इस परियोजना से लगभग 1,700 लोगों को सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस निवेश से न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवा प्रतिभाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे।

वहीं सेरेन कंपनी लिमिटेड ने बताया कि, वे हरियाणा में ऑटोमोटिव, इंटीरियर, पर्यावरण, जीवन रक्षक सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च तकनीकी सामग्री और उत्पाद विकसित करेंगे। CM सैनी ने कहा कि, इस तरह के निवेश से हरियाणा वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत स्थान बना सकेगा।

वहीं, जापान में दूसरे दिन के दौरे पर CM सैनी और उनके प्रतिनिधिमंडल ने जापान की बुलेट ट्रेन में टोक्यो से ओसाका तक यात्रा की। CM सैनी ने कहा कि, रास्ते में माउंट फ़ूजी का नज़ारा बेहद मनोरम और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने इसे जापान की परंपरा और आधुनिक नवाचार का अद्भुत मिश्रण बताया। इस यात्रा ने हरियाणा में औद्योगिक और तकनीकी विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण दृष्टिकोण दिए।

CM सैनी ने कहा कि, इस अनुभव ने ये स्पष्ट किया कि, आधुनिक तकनीक और परंपरा का तालमेल हरियाणा के विकास के लिए एक आदर्श मॉडल साबित हो सकता है। बुलेट ट्रेन की उच्च गति और सटीकता ने प्रतिनिधिमंडल को आधुनिक तकनीकी प्रबंधन और औद्योगिक दक्षता के दृष्टिकोण से भी प्रभावित किया।

CM सैनी ने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि, गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि ये जीवन जीने की कला और कर्मयोग, सत्य, कर्तव्य तथा आत्मबल का संदेश देती है।

CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा सरकार का लक्ष्य गीता के सार्वभौमिक सिद्धांतों को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है, ताकि मानवता में शांति, सद्भाव और सहयोग का मार्ग प्रशस्त हो सके।

उन्होंने बताया कि, विदेश मंत्रालय के प्रयास से अब तक गीता महोत्सव मॉरीशस, लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, यू.के. और इंडोनेशिया सहित कई देशों में आयोजित किया जा चुका है… इस श्रृंखला में जापान में आयोजित ये महोत्सव 40 देशों के भारतीय दूतावासों में भी मनाया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

CM सैनी ने कहा कि, जापान और हरियाणा के बीच औद्योगिक सहयोग से दोनों देशों को तकनीकी, आर्थिक और व्यापारिक लाभ होगा। उन्होंने विशेष रूप से ये भी बताया कि, हरियाणा में जापानी निवेश से राज्य की अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

जापान दौरे के दौरान हुए, समझौता ज्ञापनों के माध्यम से हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। औद्योगिक, तकनीकी और नवाचार केंद्रित निवेश से हरियाणा न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धात्मक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये दौरा हरियाणा की सतत और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, राज्य सरकार हरियाणा में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि, हरियाणा में उन्हें सभी सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Haryana CM Saini on Japan tour
Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago