नायब सैनी सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह
नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल समेत भाजपा के अन्य शीर्ष नेता समारोह में मौजूद रहेंगे। पंचकूला में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रीभी शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, डॉ कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, राजेश नागर, विपुल गोयल आरती राव, राव नरवीर सिंह, रणवीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा मंत्री बनेंगे।
बता दें कि, हरियाणा में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ लें।
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…