शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सैनी ने अनिल विज को किया फोन
नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल समेत भाजपा के अन्य शीर्ष नेता समारोह में मौजूद रहेंगे। पंचकूला में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं।
बता दें कि, नायब सिंह सैनी एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने अनिल विज को कॉल किया और मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर बातचीत की।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…