हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश में बने माहौल पर भी चर्चा हुई। वहीं, प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन को ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रति माह कर दिया गया है।
बता दें कि, यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़ में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि नई पेंशन दर 1 नवंबर 2025 से लागू होगी।
आपको बता दें कि, यह वृद्धावस्था पेंशन में इस साल दूसरी बार बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जनवरी 2024 को पेंशन ₹2,750 से बढ़ाकर ₹3,000 की गई थी। यानि कि, साल भर के भीतर पेंशन में कुल ₹750 की वृद्धि हुई है. यह फैसला राज्य के लाखों वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…