हरियाणा

हरियाणा कैबिनेट की हुई अहम बैठक, CM सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक

हरियाणा कैबिनेट की हुई अहम बैठक

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश में बने माहौल पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाले दौरे की तैयारियों पर फोकस किया गया।

इस बैठक में चर्चा का एक महत्वपूर्ण एजेंडा IPS अफसर वाई पूरन कुमार के हालिया सुसाइड केस को लेकर था। CM ने अधिकारियों से केस की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे मामले को संभालने और समाज में शांति बनाए रखने के लिए सुझाव मांगे

सूत्रों के अनुसार, सरकार पर इस मामले को शांत करने का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि SC समाज और अन्य संगठनों की ओर से लगातार आक्रामक रुख देखा जा रहा है, जबकि विपक्ष भी सक्रिय होकर मामले को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है।

असल में ये बैठक शनिवार को भी तय थी, लेकिन IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस की वजह से चल रहे गतिरोध की वजह से इस स्थगित करना पड़ा था। रविवार की बैठक में CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, इस मामले में जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जाए ताकि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले किसी प्रकार की नकारात्मक स्थिति न बने।

सूत्रों के मुताबिक 17 अक्टूबर को सोनीपत में CM सैनी सरकार का एक साल पूरा होने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इस मौके पर दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी होने वाली है। इनमें गरीबों और जरूरतमंदों के लिए फ्लैट और प्लॉट वितरण शामिल है

कुल मिलाकर करीब 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट प्रदेश के विभिन्न शहरों में आवासीय परियोजनाओं के तहत लाभार्थियों को दिए जाएंगे।

साथ ही हरियाणा में हाल ही में बने दिल्ली-कटरा हाईवे का उद्घाटन भी इस मौके पर होने की संभावना है। हालांकि, इन योजनाओं और उद्घाटन की फाइनल रूपरेखा अभी अंतिम रूप में नहीं है। CM ने अधिकारियों से कहा कि, योजनाओं का सही समय पर उद्घाटन सुनिश्चित किया जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

PM के दौरे को देखते हुए CM सैनी ने सुरक्षा, रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा गया कि, कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोगों के लिए अलग रूट और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट रूप से तैनाती करनी होगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

सूत्रों का कहना है कि, CM सैनी ने कहा कि, आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए अलग से मार्ग बनाए जाएंगे और आवश्यकतानुसार लोगों के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही इस बैठक में CM ने प्रदेश में विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। इस दौरान सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनता को लाभ पहुंचाने और परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो।

ये बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही थी क्योंकि इसमें PM के दौरे से पहले राज्य में माहौल को सामान्य बनाए रखने और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई।

CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, PM के कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन योजना तैयार की जाए। साथ ही आम जनता, मीडिया और सरकारी कर्मचारियों के लिए भी स्पष्ट मार्गदर्शन जारी किया जाएगा।

Haryana cabinet holds important meeting

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago