Haryana Board 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Haryana Board 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज, 12 मई को कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे फौरन आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा.

जानकारी के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है. हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट का लिंक लाइव हो गया है. स्‍टूडेंट्स डायरेक्‍ट लिंक पर जाकर अभी अपनी मार्कशीट चेक करें. बता दें कि बोर्ड ने 30 अप्रैल को ही कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं, जिसके बाद अब 10वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए.

इस साल, 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया था. एचबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 के बीच आयोजित की गई थी.

रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

स्‍टेप 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर, ‘एचबीएसई 10वीं रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट कर दें.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्‍टेप 5: अपने रिजल्‍ट का एक प्रिंट आउट भी जरूर ले लें.

री-इवैल्यूशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई

10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का मौका देता है. इस सुविधा के जरिये जो छात्र अपने मार्क्स खुश नहीं है, वे री-इवैल्यूशन प्रोसेस के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा. हालांकि पुनर्मूल्यांकन के लिए वे छात्र ही आवेदन करने कर सकते हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago