Categories: Uncategorized

HARYANA: BJP ने फिलहाल संगठन में लगाई नई जॉइनिंग पर रोक, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद नए चेहरों की होगी एंट्री

HARYANA: BJP ने संगठन में नई भर्ती पर रोक लगा दी है। ये रोक तब तक जारी रहेगी जब तक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की माने तो, पार्टी संगठन के चुनाव इस समय हो रहे हैं।

इसको देखते हुए पार्टी में नई जॉइनिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के चुनाव पूरे होता ही जॉइनिंग दुबारा से शुरू कर दी जाएगी। हरियाणा में अब तक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मोहन लाल बड़ौली का नाम सबसे आगे चल रहा है। संभावना है कि, बड़ौली को ही केंद्रीय नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद नए चेहरों की होगी एंट्री

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो ये भी संभावना है कि जिस तरह से 27 जिलाध्यक्षों के चयन के लिए मतदान की नौबत नहीं आई, उसी तरह से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए भी मतदान की नौबत नहीं आएगी। हालांकि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी जताने का पार्टी मौका जरूर देगी।

इसको देखते हुए कई दावेदार गुपचुप तरीके से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश में पार्टी को अध्यक्ष सर्वसम्मति से ही मिलेगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण सिंह की ओर से किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है।

27 अक्टूबर 2023 को ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी प्रधान रहते हुए मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। लोकसभा चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व में लड़ा गया।

इसके बाद नौ जून 2024 को नायब सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद राई के विधायक रह चुके और पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाया, बल्कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े गए।

हरियाणा में भाजपा के 27 जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस चुनाव प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना है कि, अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही तीन दिनों के भीतर नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago