Uncategorized

Kanhaiya mittal : कन्हैया मित्तल के राजनैतिक दल में शामिल होने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया

Kanhaiya mittal : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से मौजूदा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बता दें कि, बीजेपी ने ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकूला विधानसभा से बतौर उम्मीदवार उतारा है।

वहीं, इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, सबसे पहले मैं हमारे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने हवन में भी हिस्सा लिया और इस कार्यालय का उद्घाटन किया तो मैं समझता हूं कि आज से ही भाजपा का पंचकूला का चुनाव अभियान विधिपूर्वक रूप से शुरू हो गया है। आज से ही सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता व जिला स्तर के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। आज शाम को एक त्रिदेव सम्मेलन को भी बुलाया गया है इस बड़े सम्मेलन के बाद आप देखेंगे कि भाजपा के चुनाव प्रचार पूरे जोर पर होगा। हम बड़े स्तर के कार्यक्रमों की बजाय बूथ स्तर के कार्यक्रम और घर-घर जाकर छोटी-छोटी मीटिंग करके लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाएंगे।Kanhaiya mittal

कन्हैया मित्तल के राजनैतिक दल में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि वह कभी बीजेपी के थे ही नहीं वह तो सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार करते हैं। उन्होंने तो कभी बीजेपी ज्वाइन ही नहीं की थी वह तो एक सनातनी आदमी है और सनातन का प्रचार करते हैं और जो पार्टी सनातन के साथ होगी वो उसके साथ ही रहेंगे। वहीं इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जिस तरह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई है उसी तर्ज पर हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है। साथ उन्होंने कहा कि आज पंचकूला में उन्होंने भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शिरकत की है और उन्हें विश्वास है कि यहां से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता रिकार्ड मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगे।Kanhaiya mittal

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago