केजरीवाल और हुड्डा पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज
HARYANA: हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी, वो बताएं कि किसने मिलाया पानी में जहर, उनको बताना पड़ेगा। क्योंकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यमुना का पानी पीकर दिखाया है”। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों में एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की है, केजरीवाल को इसका जवाब तो देना होगा”।
दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शराब बरामद होने का मामला सामने आया है जिस पर मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि “पंजाब से गाड़ी आई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसे कौन भेज रहा है, पंजाब में किसकी सरकार है, किसके पास पैसों का अंबार है, ये अंदाजा लगाया जा सकता है?
उन्होंने कहा कि ये आप पार्टी वाले सुचिता की बात करते हैं लेकिन हथकंडे इस प्रकार के अपनाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बिजली बिल में अनाप शनाप चार्ज जोड़कर आम जन को लूटने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा जी इतने दिन मुख्यमंत्री रहे हैं, उनको समझ होनी चाहिए कि बिजली के दाम सरकार तय नहीं करती, बिजली के दाम इंडिपेंडेंट अथॉरिटी तय करती है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…