हरियाणा

HARYANA: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए निर्देश, सेम की समस्या को ख़त्म करने के लिए बनाएं ठोस योजना।

HARYANA: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए निर्देश

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।  इस अवसर पर उन्होंने सेम एवं लवणीय भूमि सुधार के लिए उठाए जा रहे क़दमों की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने विभाग के फ़ील्ड से आए वरिष्ठ अधिकारियों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि, आप लोग किसानों के सीधे सम्पर्क में रहते हैं, किसानों से राय-मशविरा करके सेमग्रस्त और लवणीय भूमि को जल्दी से जल्दी ठीक करने के वर्तमान उपायों के अलावा अन्य उपायों पर भी विचार करें और सुझाव दें। साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों के हित के लिए बजट की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि, जिन गांवों में पंचायती-भूमि सेम ग्रस्त है तो वहां पर पोंड बनाकर झींगा मछली के पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। इससे जहां लवणीय पानी का प्रयोग हो सकेगा वहीं पंचायतों को अतिरिक्त आमदनी भी हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेमग्रस्त भूमि को ठीक करने के लिए अगर जिलावाइज योजना बनानी पड़े तो वह भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में सेम की समस्या ज्यादा है वहां पर ड्रेन से पानी की निकासी करके भूमि सुधार के प्रयास करें

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को इस मौके पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के 686 गांव सेमग्रस्त हैं। प्रदेश की कृषि भूमि का 8 प्रतिशत यानि 9,82,731 एकड़ भूमि सेम से प्रभावित है। फिलहाल सिरसा और गुरुग्राम जिला को सेम मुक्त कर दिया गया है जबकि फतेहाबाद जिला को इस साल के अंत तक सेम मुक्त कर दिया जाएगा

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दी जानकारी

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश में भूमि को सेम और लवण से मुक्त करने के लिए “सब सर्फेस ड्रैनेज तकनीक”, “वर्टिकल ड्रैनेज तकनीक” अपनाई जा रही है। इसके अलावा, जैविक जल निकासी योजना के तहत ज्यादा पानी-पीने वाले पेड़ लगाकर उक्त दोनों तकनीकों को प्रभावी बनाया जाता है, और भूमि का सुधार जल्दी किया जाता है।

 

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago