हरियाणा

HARDWARE SOHNA ROAD: दो महीने बंद रहेगी हार्डवेयर से सोहना जाने वाली सड़क,मरमत का कार्य होगा शुरू

HARDWARE SOHNA ROAD :दो महीने बंद रहेगी हार्डवेयर से सोहना जाने वाली सड़क,मरमत का कार्य होगा शुरू

औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद के सेक्टर-24, 25 और सरूरपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हार्डवेयर-सोहना मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए एफएमडीए ने इस मार्ग को गुरुवार से दो महीने के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वाहन चालकों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार से सड़क की एक लेन बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे लेन से वाहनों को गुजारा जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

हार्डवेयर सोहना रोड औद्योगिक क्षेत्रों की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क से रोजाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें भारी मालवाहक ट्रक, बसें, ऑटो और दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। सड़क की हालत कई सालों से जर्जर बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर सड़क बीच से टूट गई है। डिवाइडर खस्ताहालत अवस्था में है। ग्रिल जगह-जगह टूट कर एक तरफ झुक गई है, जिससे दुर्घनाओं का खतरा बना हुआ है।साथ ही रोजाना लंबा जाम लग जाता है, जिससे परेशानी झेलनी पड़ती है।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने मरम्मत कार्य को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है। पहले एक लेन की मरम्मत होगी, दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। फिर दूसरी लेन की मरम्मत शुरू की जाएगी। इस दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। मरम्मत के बाद सड़क की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के दौरान हादसे का खतरा
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालक पानी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लोगों की गाड़ियां पानी में फंस जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए यह सड़क परेशानी का सबब बन चुकी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा, ‘मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की एक लेन चालू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक धीमा रह सकता है। वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए लोगों से वैकल्पिक मार्गों उपयोग करने की अपील की है।’

एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता विनय ढुल ने कहा, ‘सड़क कई जगह से टूटी हुई है। इस कारण जाम लगता है। सुबह-शाम समस्या काफी ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।गुरुवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago