पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या आगामी मुकाबले को ‘जंग’ की तरह नहीं देखते लेकिन भारतीय हरफनमौला उस प्रतिद्वंद्वी का सामना करने को बेताब हैं जिसके खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
बता दें कि, भारत और पाकिस्तान की टक्कर रविवार को होगी और पंड्या चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछली सफलता दोहराना चाहेंगे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ छह टी20 मैच खेलकर 84 रन बनाये लेकिन 7 . 5 की इकॉनॉमी रेट से 11 विकेट लिये हैं ।
पंड्या ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘ मैं बड़े मैचों में खेलने को लेकर रोमांचित रहता हूं । मुझे यह बहुत खास लगता है और पाकिस्तान ऐसी टीम है जिसके खिलाफ मैने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।’’
उन्होंने बीसीसीआई से कहा ,‘‘ यह कोई जंग नहीं है , एक मैच ही है । भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा रोमांचक होते हैं । जज्बात का सैलाब उमड़ता है लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि हम अनुशासित प्रदर्शन करेंगे और एक ईकाई के रूप में अपना लक्ष्य हासिल करेंगे । अगर ऐसा कर सके तो एक और दिन अच्छा होगा ।’’
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…