अबू धाबी में चल रही T10 टुर्नामेंट में 19 नवंबर को खेले गए मैच के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाया है।वहीं हरभजन उनकी टीम के खिलाफ भी मैच के बाद हाथ भी मिलाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो सामने आया तो प्लेटफार्म पर जमकर हल्ला मचा हुआ है।
वैसे तो हरभजन सिंह खुद भी पाकिस्तान संग क्रिकेट संबंध खत्म करने की वकालत कर चुके हैं, ऐसे में उनके ताजा वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया है। बता दें कि, एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पूरे टूर्नामेंट के दौरान हाथ नहीं मिलाया था तब हरभजन ने भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह भी कहा था कि भारत-पाक संबंधों में सुधार के बिना क्रिकेट नहीं होना चाहिए।
लेकिन अब हरभजन ने जिस तरह मैच के बाद शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाया, उससे उनकी कथनी और करनी में साफ अंतर दिखा है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…