फ़ूड

mango ice cream: घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम, गर्मियों में रखेगी आपको कूल-कूल, चिलचिलाती धूप में मिलेगी राहत।

mango ice cream: घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम

ये चिलचिलाती धूप जहां एक तरफ हमारी डाइट को कम कर रही है, वहीं इस मौसम में ठंडी-ठंडी चीजें खाना हमें बहुत पसंद आता है, लेकिन अगर मैं बात करूं बाहर से कुछ भी ठंडा-ठंडा खाने की तो बाहर की चीजों में बहुत ज्यादा ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक है।

तो बाजार में आइस्क्रीम खाने की बजाय घर पर ही बनाकर क्यों ना कुछ ठंडा-ठंडा खाया जाए। तो आइए आज हम हमारे घर पर ही बनाते हैं गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले चीज जो है मैंगो आइस्क्रीम। जी हां, इस बार हम आपके लिए लाए हैं, एक ऐसी आसान रेसिपी जिससे आप घर पर ही बना सकते हैं बिल्कुल बाजार जैसी स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम। तो देर किस बात की? आइए, जानते है इस ठंडे-ठंडे डेजर्ट को बनाने का आसान तरीका।

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

• पके हुए आम – 2 (लगभग 2 कप गूदा)
• फुल क्रीम दूध – 1 कप
• ताज़ी क्रीम (मलाई) – 1 कप
• चीनी – स्वादानुसार (लगभग 1/4 कप या अपनी पसंद के अनुसार)
• इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच (ऑप्शनल)
• बारीक कटे हुए पिस्ते या बादाम – सजावट के लिए (ऑप्शनल)

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि

• सबसे पहले आमों को अच्छी तरह से धो लें और फिर उनका छिलका उतारकर गूदा बाहर निकाल लें।
• इसके बाद गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन टुकड़ों को एक मिक्सर या ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
• ध्यान रहे कि इसमें कोई बड़ा टुकड़ा न रह जाए, एकदम चिकनी प्यूरी तैयार करें।
• फिर एक बर्तन में फुल क्रीम दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
• चीनी की मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• अगर आप इलायची पाउडर का स्वाद पसंद करते हैं, तो इस समय वह भी मिला दें।

• अब इस दूध और चीनी के मिश्रण में ताजी क्रीम (मलाई) डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
• आप हैंड ब्लेंडर या व्हिस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे, मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
• इसके बाद फेंटे हुए दूध और क्रीम के मिश्रण में आम की प्यूरी धीरे-धीरे मिलाएं और हल्के हाथों से चलाते रहें ताकि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

• अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और ढक्कन लगाकर फ्रीजर में रख दें। पहले 2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही जमने दें।
• फिर 2 घंटे बाद कंटेनर को फ्रीजर से निकालें और मिश्रण को एक बार फिर से ब्लेंडर या हैंड ब्लेंडर से अच्छी तरह से फेंट लें।

• इससे आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनेंगे और वह ज्यादा क्रीमी बनेगी।
• फेंटने के बाद मिश्रण को वापस कंटेनर में डालकर ढक्कन लगा दें और कम से कम 6-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में जमने दें।
• जब आइसक्रीम अच्छी तरह से जम जाए, तो इसे स्कूप की मदद से निकालकर बोल या कोन में डालें।
• बारीक कटे हुए पिस्ते या बादाम से सजाकर ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम का मजा लें।

admin

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

1 hour ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

1 hour ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

1 hour ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

1 hour ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

1 hour ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

1 hour ago