Gurugram
Gurugram : गुरुग्राम के La Forestta Cafe में डिनर करने पहुंचे लोगों ने जब माउथ फ्रेशनर का सेवन किया, उन्हें खून की उल्टी होने लगी थी. जिसके बाद उन पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि बाद में पता चला कि माउथ फ्रेशनर की जगह Dry Ice रख दिया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है.
गुरुग्राम के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने की वजह से 5 लोगों को खून की उल्टी शुरू हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने गगनदीप नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं रेस्तरां का मालिक अभी भी फरार है.Gurugram
मानेसर के एसीपी जब रेस्तरां में रेड मारने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे तो रेस्तरां के सभी एंट्री-एग्जिट पर ताला लटका मिला. पुलिस के अनुसार, होटल के मैनेजर गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह दिल्ली का रहने वाला है. जबकि रेस्तरां मालिक अमृतपाल सिंह फिलहाल फरार चल रहा है. Gurugram
वही रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस खाकर बीमार पड़े लोगों की तबीयत अब ठीक हो गई है. उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. Gurugram
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…