राज्य-शहर

Anuradha chaudhary : गैंगस्टर की दुल्हनियां बनेगी लेडी डॉन… दिलचस्प है मैडम मिंज अनुराधा चौधरी की कहानी

Anuradha chaudhary : लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज गैंगस्टर काला जठेड़ी की दुल्हन (Kala Jatheri Bride) बनने वाली है. इन दिनों यह शादी काफी सुर्खियों में हैं, क्योंकि दोनों ही अपराध जगत के जाने-माने नाम है. ऐसे में यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे एक लड़की ने इतने बड़े-बड़े हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों के बीच अपनी जगह बनाई और आज इसके नाम से ही लोग कांप जाते हैं.

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर की रहने वाली एक साधारण सी लड़की कैसे अपराध की दुनिया में छा गई और उसे लेडी डॉन का तमगा मिला. इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. जी हां, यहां बात अनुराधा चौधरी की हो रही है. जिसे आज लेडी डॉन, मैडम मिंज से उपनामों से बुलाया जाता है. क्राइम की दुनिया में अनुराधा किसी पहचान की मोहताज नहीं है. इसका नाम कई बड़े अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ता रहा है, पर इस बार यह अपनी शादी के लिए सुर्खियों में है. क्योंकि इसकी शादी अपराध जगत के कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी से हो रही है.Anuradha chaudhary

आनंदपाल सिंह की मौत के बाद अनुराधा का नाम काला जठेड़ी से जुड़ा था और दोनों लंबे समय से साथ रहे हैं. बताया जाता है कि अभी अनुराधा काला जठेड़ी के परिवार के साथ ही सोनीपत में रह रही है. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में अनुराधा की कहानी भी प्रासंगिक हो गई है कि आखिर इस लड़की में ऐसी क्या बात है कि एक से एक बड़े गैंगस्टरों के साथ इसका नाता रहा. Anuradha chaudhary

शुरू से पढ़ाई में थी तेज

सीकर के फतेहपुर के अलफसर गांव में  पीडब्लूडी विभाग में एईएन के पद से रिडायर हुए  राम​देव महला के घर अनुराधा का जन्म हुआ था. परिवार के लोग उसे मिंटू नाम से बुलाते थे. अनुराधा के पिता रामदेव महला अपने तीनों बच्चों की अच्छी परवरिश और पढ़ाई के लिए फतेहपुर के चमड़िया कॉलेनी के पास रहने लगे. अनुराधा शुरू से पढ़ाई में तेज थी. स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई  सीकर के लक्ष्मणगढ़ के मोदी कॉलेज से की. उसने बीसीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री ली.Anuradha chaudhary

ऐसे पड़ा नाम ‘मैडम मिंज’


पढाई पूरी करने के बाद अनुराधा ने फैलिक्स दीपक मिंज से शादी की और शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया. दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपये शेयर मार्केट में लगवाए, लेकिन उनका धंधा चौपट हो गया और वह करोड़ों के कर्ज में डूब गई. दीपक मिंज से बाद में अनुराधा का तलाक हो गया. चूंकि अनुराधा की शादी पहले दीपक मिंज से हुई थी. इस कारण उसका नाम मैडम मिंज पड़ा.Anuradha chaudhary

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

22 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

22 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

22 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

22 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

22 hours ago