Categories: Uncategorized

गुरुग्राम में दबंगों की गुंडागर्दी, स्कॉर्पियो सवार ने बाइकर्स को पीटा

साइबर सिटी गुरुग्राम.. वो गुरुग्राम जो अपनी चाकौचौंद के लिए जाना जाता है लेकिन इसी गुरुग्राम की एक तस्वीरे ये है.. जो अपना डरा देगी इस वीडियो का जरा ध्यान से देखे कैसे ये कार सवार युवक मिलकर बाइकर्स को रोकते है और फिर उनके साथ मारपीट करने लगते है बाइक सवार युवक बोलता रहते है भाई गलती हो गई सॉरी लेकिन ये दबंग उसकी एक नहीं सुनाते है और उसकी जमकर पिटाई कर डालते है.. और मारपीट करने के बाद इनकी गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकती उसके बाद ये उस बाइकर की लाखों रुपये की बाइक को भी तोड़ डालते है
ये घटना गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की बताई जा रही है.. जहां पर स्कॉर्पियो सवार युवकों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. कार सवार युवकों ने स्पोर्ट्स बाइक के ग्रुप को बीच एक्सप्रेसवे पर ही रुकवा लिया और उनके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उनकी स्पोर्ट्स बाइक को भी तोड़ दिया गया. इस घटना में बाइक सवार युवकों को काफी चोटे लगी है.. जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी. सेक्टर-37 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस बाइट-
पुलिसकर्मियों ने शुरूआती जांच के बाद बताया कि… सेक्टर-46 के रहने वाले हार्दिक शर्मा रविवार की छुट्टी को एन्जॉय करने के लिए अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाकर ब्रेकफास्ट करने का प्लान बनाया था. सभी दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर एंबियंस मॉल के पास जमा हुए और यहां से पचगांव जाने के लिए निकल पड़े. रास्ते में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उनके ग्रुप को डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया. इसको लेकर वे सभी द्वारका एक्सप्रेसवे के पास रुक गए. तभी स्कॉर्पियो सवार ने अपनी गाड़ी उनके आगे लगा दी और गाड़ी में से कुछ युवक उतर कर आए और उनके साथ मारपीट करने लग गए. हालांकि इस घटना के बाद फिर से गुरुग्राम पुलिस पर सवाल उठाने लगे है.. कभी गुरुग्राम की सड़कों पर खुलेआम स्टंटबाजी.. और अब सुबह सुबह बाइकर्स के साथ मारपीट.. पुलिस दावा कर रही है. आरोपियों की पहचान की गई है और सख्त एक्शन लिया जाएगा लेकिन बार बार गुरुग्राम में इस तरह की घटना कही ना कही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago