जटायु करेगा गुरूग्राम की सफाई
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में अब सड़कों पर फैली गंदगी नजर नहीं आएगी। गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा एक्शन में नजर आ रहे हैं तो वहीं, उन्होंने आज जटायु मशीन का भी शुभारम्भ किया। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से जिले के अलग-अलग इलाकों में दो जटायु मशीनों को लगाया गया है जो सड़कों पर पड़ी गंदगी को हटाएंगी। दरअसल मशीन पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक है और इसमें केवल एक ही व्यक्ति की जरूरत पड़ती है और बड़ी मात्रा में सड़क पर फैली हुई गंदगी को तुरंत उठाकर बॉक्स के अंदर डाल देती है।
गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक मुकेश शर्मा ने भी यह प्रण लिया है कि 100 दिन के अंदर गुरुग्राम शहर की पूरी सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। यही नहीं अधिकारियों को भी विधायक की नसीहत है कि वह जनता का काम करें किसी भी तरह से किसी भी काम में कोई कोताई न बरते। विधायक मुकेश शर्मा ने अधिकारियों को साफ शब्दों में हिदायत दी है यदि कोई अधिकारी जनता का काम नहीं करेगा तो उसकी जगह गुरूग्राम में नहीं रहेगी।
बता दें कि, चुनाव के दौरान भी गुरुग्राम में फैली हुई गंदगी एक बड़ा मुद्दा रही थी और यही कारण है कि विधायक मुकेश शर्मा इस बात को भली-भांति जानते हैं कि लोगों से जो वादे और दावे किए थे उसके अनुरूप यह ऐसी समस्या है जिसका समाधान होता है तो उससे न केवल गुरुग्राम स्वच्छ बनेगा बल्कि एक बड़ी समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…