त्यौहारों के सीजन में नकली मिठाइयों की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के एक्शन से फर्रूखनगर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में दो दुकानों से मिठाईयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। वहीं, रेड की सूचना के बाद कई मिठाई की दुकानें बंद हो गई जिन पर स्वास्थ्य विभाग अपनी नजरें जमाए हुए है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान ने बताया कि टीम ने दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो त्यौहार के सीजन में लगातार मिलावटी अथवा नकली मिठाई बिक्री की सूचना आती रहती है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…