Uncategorized

गुरमीत राम रहीम की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CBI की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने CBI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। ये याचिका CBI ने पंचकूला कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की थी, जिसमें डेरा प्रमुख राम रहीम को इस मामले की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी सौंपने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर 2019 में ट्रायल पर रोक लगा दी थी, जिससे इस मामले का ट्रायल तब से रुका हुआ था। अब इस केस में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद जल्द ही ट्रायल शुरू हो सकता है। आइए आपको पूरे मामले के बारे में बताते है।

ये मामला साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का है, जिसका आरोप डेरा सच्चा सौदा के आश्रम पर लगा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर उन्हें नपुंसक बनाया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि वो खुद इसका शिकार हो चुका है, और उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे थे। इस आरोप के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की और निचली अदालत में चार्जशीट पेश की। तब से यह केस पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।

16 फरवरी 2019 को पंचकूला स्थित CBI कोर्ट ने इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को देने का आदेश दिया था। CBI ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। CBI ने अपनी याचिका में कहा था कि गवाहों के बयान और केस की डायरी सौंपने से मामले के सही तरीके से चलने में दिक्कत आ सकती है और इसके कारण जांच प्रभावित हो सकती है। हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल पर रोक लगा दी थी, जो अब तक जारी है।

गुरमीत राम रहीम इस समय हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में उम्र भर की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा, उन्हें 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी पाया गया था। राम रहीम के साथ इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया गया था।

वहीं, अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में ट्रायल फिर से शुरू हो सकता है। यदि हाईकोर्ट का फैसला CBI के पक्ष में आता है और ट्रायल शुरू होता है, तो ये राम रहीम के लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि इससे उसकी सजा की स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है।

admin

Recent Posts

हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सुनी शिकायतें, कई शिकायतों का किया निपटारा

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago

Donald Trump: ‘कश्मीर मुद्दे का हल निकलने के लिए भारत-पाकिस्तान के साथ काम करूंगा’, सीजफायर के बीच बोले ट्रंप

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा के चंद घंटों बाद…

17 hours ago

अमृतसर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, भारत-पाक सीमा पर बड़ी साजिश नाकाम

 CHANNEL 4  NEWS INDIA भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक…

18 hours ago

पाकिस्तान का हरियाणा में एयरबेस पर हमला नाकाम, सिरसा के खेत में मिले मिसाइल के टुकड़े

हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार रात एक बड़ी घटना हुई, जब पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना…

1 day ago

भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए CISF तैनात होगी, BBMB चेयरमैन के पंजाब पुलिस पर आरोप

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा पानी का विवाद अभी थमता हुआ नजर नहीं…

1 day ago

PAK-IND: हरियाणा पुलिस में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक ने दिया बॉर्डर पर जाने का आवेदन

PAK-IND: हरियाणा पुलिस में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक ने दिया बॉर्डर पर जाने का…

2 days ago