देश

गुलियन बेरी सिंड्रोम का पुणे में नहीं थम रहा कहर, अब तक 197 मामले हुए दर्ज

पुणे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम के मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुलियन-बेकी सिंड्रोम के दर्ज और संदिग्ध मामलों की तादाद 197 तक पहुंच गई है। शहर में इस नर्व डिस-ऑर्डर के पांच रोगियों का पता चल है। पांच रोगियों में से 2 नए मामले है और 3 बीते दिनों के मामले शामिल है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, 197 मामलों में से 172 में GBS से जुड़ा इलाज किया गया है और तकरीबन 40 मरीज पुणे नगर निगम इलाकों से है जबकि, 92 PMC में नए जोड़े गए गांवों से, 28 पुणे ग्रामीण, 29 पिंपरी चिचवाड़ नागरिक सीमा से और आठ अन्य जिलों से है। बता दें कि, 104 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, 20 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और 50 ICU में हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, GBS के कारण होने वाली संदिग्ध मौतों की संख्या 7 पहुंच गई है। जीबीएस एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें व्यक्ति की इम्यून सिस्टम पेरिफेरल नर्व्स पर हमला करती है, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में कमजोरी, पैरों और बाहों में सेंसेशन का नुकसान, साथ ही निगलने या सांस लेने में समस्या होती है।

क्या है इसका लक्षण

GBS की शुरुआत आमतौर पर हाथों और पैरों में झुनझुनी और कमजोरी से होती है और ये लक्षण तेजी से फैल सकते हैं और लकवे में बदल सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण ये हो सकते हैं।

हाथों, पैरों, टखनों या कलाई में झुनझुनी
पैरों में कमजोरी
चलने में कमजोरी, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत
बोलने, चबाने या खाना निगलने में दिक्कत
आंखों की डबल विजन या आंखों को हिलाने में दिक्कत
तेज दर्द, खासतौर पर मांसपेशियों में तेज दर्द
पेशाब और मल त्याग में समस्या
सांस लेने में कठिनाई

ये भी पढ़ें:

Punjab में होने वाला है कुछ बड़ा ? भगवंत मान ने केजरीवाल से मीटिंग के बाद किया बड़ा एलान

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago