DOTASRA TARGETS CM BHAJANLAL-गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप “राजस्थान में राष्ट्रपति शासन जैसा”

DOTASRA TARGETS CM BHAJANLAL-गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप “राजस्थान में राष्ट्रपति शासन जैसा”

राजस्थान की राजनीति में सियासी बयानबाज़ी एक बार फिर तेज़ हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार को सीधे तौर पर विफल बताते हुए उसे राष्ट्रपति शासन जैसी स्थिति वाला बताया है। देखिए ये रिपोर्ट।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल की भजनलाल सरकार में राज्य में सरकार जैसा कुछ नहीं बचा है। हर वर्ग परेशान है और पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि अफसरशाही हावी हो चुकी है और कानून व्यवस्था भी बुरी तरह चरमराई हुई है।

डोटासरा ने कहा कि राज्य में अब फसल बोने का समय है, लेकिन किसानों को न खाद मिल रही है न बीज। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री खुद कह रहे हैं कि नकली खाद और बीज गुजरात से आ रहे हैं, तो फिर यह कैसा गुजरात मॉडल है जो पूरे देश में लागू हो रहा है? उन्होंने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नकली खाद-बीज पूरे देश में मिल रहे हैं, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?

डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो डेढ़ साल से केवल विभागों की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नजर नहीं आया कि प्रदेश में नकली खाद और बीज का कारोबार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि मंत्री अब कह रहे हैं कि अफसर मिले हुए हैं, तो क्या यह सरकार की नाकामी नहीं है?

डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री योग और देव दर्शन में व्यस्त हैं, और प्रदेश में चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संविधान में प्रावधान है कि हर पांच साल में निकाय और पंचायत चुनाव होने चाहिए, तो सरकार अब तक चुनाव क्यों नहीं करवा पाई?

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी पर भी डोटासरा ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन पुलिस ने जिस तरह से निर्मल को उठाया, वह असंवैधानिक और अनुचित है।

डोटासरा के इन आरोपों के बाद राजस्थान की राजनीति में गर्मी और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और विपक्ष के इन सवालों का जवाब किस तरह दिया जाता है।

 

यह भी पढ़े :

एअर इंडिया पर DGCA की बड़ी कार्रवाई, एअर इंडिया के 3 अफसर हटाए गए, क्रू शेड्यूलिंग में लापरवाही का आरोप

पंजाब में मुख्य सचिव को विकास प्राधिकरणों का अध्यक्ष बनाया, विपक्ष के निशाने पर भगवंत मान, कहा ‘केजरीवाल की कठपुतली’

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago